Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 जून 2021: आज सावधान रहे सिंह राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Jun 21 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मध्यम रूप का प्रतीत हो रहा है | आमदनी के मुकाबले अधिक खर्चा हो सकता है, तैयार रहे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन फलदायी साबित होगा | किसी आवश्यक कार्य के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में मतभेद की सम्भावना है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ेगा | शाम का समय माता पिता की सेवा में बीतेगा | दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |

 मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप किसी से राय ले सकते है | नौकरीपेशा जातक आज सीनियर्स से उलझने से बचे | शाम का समय परिवार के साथ जरूरी मुद्दे पर बातचीत में बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आपकी वाणी की सौम्यता आपका अटका काम पूरा करा सकती है | आर्थिक लेनदेनों में आज ख़ास ध्यान देने की जरूरत है | सामाजिक कार्यो में दिया योगदान आपको मान सम्मान दिलाएगा | दाम्पत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए कार्यो में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको को नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | संतान के विवाह में आ रही अड़चन चिंतित कर सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन आपके पक्ष में है | व्यापारी कार्यो को लेकर नई योजना बना सकते है | सुख सुविधा से जुडी किसी चीज पर बड़ा खर्चा कर सकते है | किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण आ सकता है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन प्रभावी रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | हालाँकि आर्थिक स्थिति को लेकर सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते है | इस राशि के छात्रों को पढाई में ध्यान देने की जरूरत है | आज किसी भी प्रकार से दूर रहने की कोशिश करे, अन्यथा बात लम्बी खींच सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यवसाय की गतिविधियों पर बारीकी से आपकी नजर रहेगी | इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर किसी से सलाह ले सकते है | पडोसी आपकी किसी काम में मदद कर सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंझस्य रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कुछ मामलों में फलदायी प्रतीत हो रहा है | अधूरे पड़े काम को निपटाने के लिए दिन शुभ है | आज माताजी के लिए कोई वस्तु खरीद सकते है | किसी योजना को पूरा करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | संतान का धार्मिक कार्यो में रूचि लेना आपको ख़ुशी देगा | आज के दिन धन निवेश करने से बचे, नुकसान हो सकता है | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको को आज मतभेदों से सामना होगा, आपको धैर्य से काम लेना होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ेगा, आप इस वजह से तनाव में ना पड़े | आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर है, सतर्क रहे | प्रेम जीवन वालो को आज किसी प्रकार का समझौता करना पड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | सोचे हुए कार्यो को समय से पहले पूरा कर लेंगे, इसमें किसी की मदद ले सकते है | लम्बे समय बाद किसी परिचित से मुलाकात आपको प्रसन्नता देगी | वैसे आज के दिन अपने राज किसी से शेयर ना करे | आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर